सर्दी जुकाम खांसी में कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:55

सर्दी-जुकाम में कौन से फल खाने चाहिए? जानें 4 फल, जो जल्द रिकवरी में करेंगे मदद

Fruits To Eat During cold: सर्दी-जुकाम होने पर कौन से फल खाने चाहिए, इस बात को लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

Fruits to eat During cold In Hindi: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की चपेट में लोग सबसे ज्यादा आते हैं। इसका एक बड़ा कारण मौसम में परिवर्तन है, जिसके साथ ढलने में हमारे शरीर को थोड़ा समय लगता है। साथ ही इस दौरान हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक, सभी नाक बहने, जुकाम, खांसी, बुखार और अन्य वायरल समस्याओं का सामना करते हैं, जिनसे छुटकारा पाने में थोड़ा समय लग सकता है। आमतौर पर समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर आपको कुछ दवाओं के साथ, डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने के सलाह देते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने और जल्दी रिकवरी में मदद करते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

हालांकि डॉक्टर आपको लोकल और मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं, ऐसे में लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं, कि उन्हें कौन से फल खाने चाहिए। या सर्दी-जुकाम में कौन से फल खाने से जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको ऐसे 4 तरह के फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सर्दी-जुकाम में सेवन करने से आपकी समस्या जल्द दूर होगी।

सर्दी-जुकाम में कौन सा फल खाने चाहिए- What Fruits To Eat In Cold
1. विटामिन-सी वाले फल (Vitamin C Rich Foods)
इनमें ज्यादातर खट्टे फल शामिल होते हैं। आंवला, अंगूर, अमरूद, संतरा और मौसमी आदि विटामिन सी के कुछ बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही इनमें फ्लेवेनॉइड्स भी मौजूद होते हैं, जिससे यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं और हानिकारक कण, बैक्टीरिया आदि से लड़ते हैं। साथ ही ये सूजन दूर करने और वायरल बुखार आदि से जल्द राहत में भी मदद करते हैं।

2. बेरीज (Berries)
जामुन, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी आदि में एंटीऑक्सीडेंट्स, साथ ही क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड मौजूद होते हैं, जो संक्रमण से छुटकारा दिलाने और सर्दी-जुकाम से जल्द राहत प्रदान करने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने के साथ ही कई रोगों से भी आपको बचाते हैं।

3. कीवी फल (Kiwi Fruit)
कीवी में विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह शरीर में एंटीबॉडी और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो रोगजनकों, फ्री-रेडिकल्स और अन्य बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और आपको जल्द सर्दी-जुकाम से राहत प्रदान करते हैं।

4. सेब (Apple)
न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित में पाया गया है कि सेब में फाइटोकेमिकल एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने और क्रॉनिक रोगों से बचाने में मदद करते हैं। यह सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी अन्य वायरल समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण फल है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info